Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

हेमंत सोरेन ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, 28 तारीख को होगा शपथ ग्रहण समारोह

जेएमएम अध्यक्ष और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रविवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

गंगवार से मुलाकात के बाद सोरेन ने कहा, "मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और मैंने सरकार बनाने का दावा पेश किया है, और गठबंधन सहयोगियों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है। उन्होंने हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। मुझे कार्यवाहक सीएम की भी जिम्मेदारी सौंपी है। 28 तारीफ को शपथ ग्रहण समारोह होगा।"

विपक्षी गुट ‘इंडिया’ ने राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से 56 सीट जीतीं। हालांकि, एनडीए को महज 24 सीट मिलीं। राज्य विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीट की जरूरत होती है। सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था।