Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के अधूरे सपने का किया जिक्र, प्रेयर मीट में हुईं इमोशनल

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति और एक्टर धर्मेंद्र के लिए दिल्ली में एक प्रेयर मीट का आयोजन किया। इस श्रद्धांजलि सभा में राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई नामी लोग शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान हेमा मालिनी भावुक दिखीं और उन्होंने धर्मेंद्र से जुड़ी कई पुरानी बातें याद कीं। समारोह में हेमा मालिनी इमोशनल होकर बोलीं—“धरम जी का एक सपना अधूरा रह गया”

प्रेयर मीट के दौरान मंच पर बोलते हुए हेमा मालिनी ने बताया कि उम्र के आखिरी पड़ाव में धर्मेंद्र का एक नया रूप देखने को मिला था। उन्होंने कहा—
“वक्त के साथ उनकी पर्सनैलिटी का एक छिपा हुआ पहलू सामने आया। जब उन्होंने उर्दू शायरी करना शुरू किया। किसी भी स्थिति के लिए उनके पास एक शेर होता था। यही उनकी सबसे खास बात थी।” बात करते-करते हेमा मालिनी भावुक हो गईं और बताया कि धर्मेंद्र का एक सपना अधूरा रह गया, हालांकि उन्होंने उस सपने का विस्तार से खुलासा नहीं किया।

धर्मेंद्र के परिवार की ओर से दिल्ली और मुंबई में दो अलग-अलग प्रेयर मीट आयोजित की गईं। एक प्रेयर मीट हेमा मालिनी की ओर से आयोजित की गई। दूसरी प्रेयर मीट सनी देओल और बॉबी देओल की ओर से आयोजित की गई थी। दोनों ही सभाओं में बड़ी संख्या में सेलेब्रिटी और शुभचिंतक पहुंचे और धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी। धर्मेंद्र के जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर है और प्रशंसक सोशल मीडिया के ज़रिए लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं।