Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

सिक्किम में भयानक बारिश से भारी भूस्खलन, कोई हताहत नहीं

सिक्किम में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। भूस्खलन के चलते कई सड़कें बाधित हो गई हैं, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। खासकर राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर कुछ स्थानों पर मलबा जमा होने से यातायात ठप हो गया है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचकर सड़क से मलबा हटाने का काम कर रही हैं।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें। कई संवेदनशील इलाकों में एहतियातन अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत शिविर और आपदा प्रतिक्रिया दलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी सहायता पहुंचाई जा रही है।