Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ओडिशा के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश, IMD ने जारी की गाइडलाइन

Weather Alert: उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास बने सक्रिय कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से ओडिशा के कई हिस्सों में गुरुवार को भारी बारिश हो रही है। ओडिशा में गरज और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हुई है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने निचले इलाकों में पानी भरने, भारी बारिश के दौरान लो विजिबिलिटी और शहरी इलाकों में यातायात जाम की चेतावनी दी है। इसमें कहा गया है कि किसानों को कृषि क्षेत्रों में फर्टिलाइजर का इस्तेमाल बंद करने, पशुधन और घरेलू पशुओं को सुरक्षित जगहों पर रखने की सलाह दी गई है।

मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, रायगढ़, गजपति, गंजम, नुआपाड़ा, क्योंझर, मयूरभंज, कालाहांडी और बलांगीर में भारी बारिश दर्ज की गई है।

मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटों के दौरान राज्य में औसतन 16.7 मि.मी. बारिश दर्ज की गई। गंजम जिले के बेलागुंठा में सबसे ज्यादा 142.4 मि.मी. बारिश दर्ज की गई।