Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

दक्षिण और मध्य गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जगह स्कूल-कॉलेज बंद

Gujarat: दक्षिण और मध्य गुजरात के जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से सूरत, भरूच और आणंद में कामकाज ठप है। लोग घरों में कैद हैं। अधिकारियों ने बताया कि हालातों को देखते हुए कई जगहों पर स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया है। सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक पर भी असर पड़ा है। 

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को सूरत में हुई भारी बारिश की वजह से शहर में बाढ़ आ गई और कई गांवों से  संपर्क टूट गया। बाढ़ की वजह से करीब 200 लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा।