Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

हैदराबाद के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश, सड़कों पर भरा पानी

Telangana: हैदराबाद के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया। शनिवार से लगातार हो रही बारिश की वजह से आवाजाही ठप है। कुशाईगुडा, चारलापल्ली, चेरियाल, कीसरा, बोगाराम और समेत मेडचल जिले के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

नगरम में कीसरा की मेन सड़क पर पानी भरने से ट्रैफिक जाम लग लगा। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन सड़कों पर भरे पानी को निकालने में जुटा है। हालांकि, हालात मुश्किल बने हुए हैं और कई इलाके अब भी पानी में डूबे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सभी सरकारी विभाग के अधिकारियों को भारी बारिश के मद्देनजर सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। मुख्यमंत्री ने निचले इलाकों के लोगों को तुरंत राहत शिविरों में भेजने का भी सुझाव दिया। 

हैदराबाद में मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार और रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए हफ्ते के आखिर में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया था।