Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज     |   चंदा चोरी केस: SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज     |   भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |  

केरल में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने पांच जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया

केरल के कई हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी और यातायात जाम होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के पांच जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी ने तिरुवनंतपुरम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में दिन के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। साथ ही राज्य के सात दूसरे जिलों में ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया। 

‘ऑरेंज अलर्ट’ का मतलब होता है बहुत भारी बारिश (6 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर) और ‘येलो अलर्ट’ का मतलब है 6 से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश। 

आईएमडी ने तिरुवनंतपुरम और कोल्लम जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा और तेज हवाओं के साथ तूफान का भी अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने पथनमथिट्टा और अलप्पुझा जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम वर्षा होने और तेज हवाओं और गरज के साथ तूफान आने का भी अनुमान जताया है।