हरियाणा के कैथल जिले के क्योड़क गांव के पास एक वाहन और हरियाणा रोडवेज की बस के बीच सोमवार को हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, पिकअप वाहन में सवार यात्री पंजाब के बठिंडा से कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित एक गुरुद्वारे जा रहे थे। वाहन के क्योड़क गांव के पास पहुंचते ही उसकी टक्कर हरियाणा रोडवेज की बस से हो गई। ये बस आदमपुर से चंडीगढ़ जा रही थी।
हादसे में वाहन में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को पहले कैथल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उनकी हालत गंभीर होने के कारण बाद में उन्हें चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर ‘रेफर’ कर दिया गया।
हरियाणा: कैथल में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत
You may also like
यूएस ने अपना 8 साल पुराना फैसला पलटा, ‘हिंद-प्रशांत कमान’ का नाम बदलकर ‘अमेरिकी प्रशांत कमान’ किया.
झारखंड में आरएसएस दफ्तर पर हमला, देर रात फेंके गए पेट्रोल बम.
केरल सरकार ने लॉन्च की 'प्रियदर्शिनी' योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर शुरू.
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते का भारत पर क्या होगा असर?.