Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

Haryana Election: हरियाणा के चुनाव में उतरा नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी

नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी हरियाणा के विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहा है. उसने फरीदाबाद NIT से नामांकन दाखिल किया है. गौरक्षक बिट्टू बजरंगी निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है. बिट्टू बजरंगी का विवादों से पुराना नाता रहा है. बजरंगी नूंह हिंसा के मामले में आरोपी है. हरियाणा के नूंह में हिंसा पिछले साल जुलाई में भड़की थी.

बिट्टू बजरंगी हरियाणा की जिस सीट से चुनाव लड़ रहा वहां से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक नीरज शर्मा को टिकट दिया है. नीरज शर्मा के पिता पंडित शिवचरण लाल शर्मा भी इस सीट से 2009 में निर्दलीय विधायक बने थे और बाद में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री भी रहे.