Breaking News

‘छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों, उनको मारना-पीटना बंद हो’, बोले राहुल गांधी     |   दिल्ली: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी     |   ‘प्रदर्शनकारी छात्रों पर लगाए केसों को हटाने पर विचार करेगी सरकार’, CJP का बयान     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं’, सरकार संग मीटिंग के बाद CJP ने कहा     |   दिल्ली: जंतर-मंतर के आसपास कई स्थानों पर फेशियल रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए     |  

हरियाणा विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे

हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कुरूक्षेत्र में रैली करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर को कुरूक्षेत्र के 'थीम पार्क' में रैली को संबोधित करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये पहली रैलीृ है। पीएम मोदी की रैली को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रैली के लिए दो मंच बनाए गए हैं।

एक मंच पर 23 विधानसभा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी के मैदान में उतरेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को लोगों से बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्टूबर को वोटिंग
होगी। आठ अक्टूबर को नतीजे आएंगे।