Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

हरियाणा के नेता कैप्टन अजय यादव ने कांग्रेस छोड़ी, खराब बर्ताव का आरोप लगाया

हरियाणा विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद सीनियर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने गुरुवार को अपने साथ खराब बर्ताव का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि वो पार्टी छोड़ रहे हैं और एआईसीसी के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे रहे हैं। यादव ने कहा कि वो "सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटने के बाद, अपने साथ हो रहे खराब व्यवहार की वजह से" पार्टी हाईकमान से निराश हैं।

यादव ने एक्स पर लिखा, "मैंने एआईसीसी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी को भेज दिया है। @kharge @RahulGandhi @SoniaGandhiiINC।"

यादव ने एक्स पर लिखा, "इस्तीफा देने का ये फैसला बहुत मुश्किल कठिन था, क्योंकि मेरे परिवार का 70 साल से जुड़ाव था, क्योंकि मेरे पिता स्वर्गीय राव अभय सिंह 1952 में विधायक बने थे और उसके बाद मैंने पारिवारिक परंपरा को जारी रखा, लेकिन सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटने के बाद मेरे साथ पार्टी हाईकमान की तरफ से किए गए खराब व्यवहार से मैं निराश हूं। @kharge @RahulGandhi @SoniaGandhiiINC।"