Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

अटल बिहारी वाजपेई के 100वें जन्मदिन पर ग्वालियर को मिलेगा खास तोहफा

ग्वालियर: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के 100वें जन्मदिन के मौके पर ग्वालियर को उनकी यादों से सजा हुआ एक खूबसूरत तोहफा मिलने जा रहा है। यह तोहफा "अटल संग्रहालय" है

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के बचपन से लेकर छात्र जीवन, राजनीतिक जीवन और प्रधानमंत्री बनने के बाद के किस्से कहानी और उनके छाया चित्रों के साथ संजोया गया अटल संग्रहालय पूरी तरह से तैयार हो गया है। शहर के महाराज बाड़ा गोरखी स्थित अटल संग्रहालय को ग्वालियर स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन द्वारा तैयार कराया गया है। यह संग्रहालय अटल बिहारी वाजपेई जी की स्मृतियों को सहेजा हुआ है। अटल जी के 100वे जन्मदिन के मौके पर 25 से 27 दिसंबर तक शहरवासी निशुल्क अटल संग्रहालय देख सकेंगे। 

- म्यूजियम में अटल जी के जीवन के अलग-अलग पहलुओं को दर्शाया गया है

- म्यूजियम में फोटो गैलरी, काव्य गैलरी,साइंस गैलरी, डार्क रूम गैलरी तैयार की गई है

- होलोग्राफिक तकनीक के माध्यम से अटल जी को सजीव दिखाया गया है,इसे वर्चुअल रूम नाम दिया गया है,इसमें अटल जी पोखरण में किए गए परमाणु परीक्षण की मंत्रणा करते हुए भी नजर आएंगे

- संग्रहालय की साइंस गैलरी अटल जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान भारत की तकनीक और विज्ञान में सफलता की कहानी को डायरोमा मॉडल के जरिये प्रदर्शित करेगी

- संग्रहालय में अटल जी द्वारा उपयोग की गई शेविंग किट, तोलिया, हस्तलिखित पत्र सहित उनसे जुड़ा हुआ सामान खास आकर्षण का केंद्र है

- संग्रहालय में अटल जी के 1924 से लेकर 2016 तक के जीवन के निजी फोटो भी प्रदर्शित किए गए हैं।