Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

New Year को लेकर अलर्ट मोड़ पर ग्वालियर पुलिस, 100 से ज्यादा चैकिंग प्वाइंट बनाएं

ग्वालियर में नई साल को लेकर पुलिस सारा काम छोड़कर सड़क पर उतर चुकी हैं। शहर के अंदर से लेकर बाहरी रास्तों पर आने जाने वालों की चैकिंग के लिए 100 से ज्यादा चैकिंग प्वाइंट बनाएं है। सुरक्षा में करीब 1500 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए किया है।

दरअसल ग्वालियर में नए साल में कुछ घंटे बचे हैं, नए साल की अगवानी करने के लिए शहर में भी जश्न मनेगा। इसमें कोई खलल नहीं डाले इसलिए पुलिस ने तैयारी की है। शहर के लगभग सभी रिसार्ट, होटल और ढाबों पर नए साल का जश्न मनाने वाले पहुंचेगे। इन आयोजन स्थलों के संचालकों को पुलिस ने समझा दिया है। की पार्टी रात 12 बजे तक चला सकते है। लेकिन साउंड सिस्टम रात 10 बजे बंद कर दिया जाएगा। उसके बाद साउंड बजा तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा हथियार लेकर और नशे में घूमने वाले भी रडार पर रहेंगे। 

रिसोर्ट, होटल और ढाबा संचालकों को पुलिस ने समझाया है हथियार लेकर आने वालों को एंट्री नहीं दें। अगर कोई हथियार लेकर जबरिया घुसने की कोशिश करता है तो पुलिस को बुलाएं। इसके अलावा लाइसेंसी शस्त्र धारक का हथियार उसके अलावा दूसरे के पास मिला तो शस्त्रलाइसेंस निरस्त होगा और आर्स एक्ट का केस दर्ज होगा। वहीं शहर में 100 से ज्यादा चैकिंग प्वाइंट बनाएं हुए हैं। जोकि शहर में घूमने वाले वाहनों को चेक करेगी। जिसमे कार, बाइक ऑटो जैसे सभी वाहनों की चेकिंग की जाएगी। वहीं चेकिंग के दौरान यदि किसी की गतिविधि संदिग्ध लगती है। तो उसके खिलाफ भी तत्काल कार्रवाई की जाएगी।