Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Freestyle Chess Grand Slam: गुकेश ने ड्रा खेला, कार्लसन और नाकामुरा की शानदार जीत

भारत के डी. गुकेश ने निराशाजनक स्थिति से वापसी करते हुए फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम टूर के अंतिम दौर के पहले गेम में फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के खिलाफ ड्रॉ खेला। अंतिम-आठ क्वालीफायर में सातवें स्थान के लिए संघर्ष कर रहे गुकेश ने पूरे गेम में बचाव किया और एक लंबे एंडगेम के बाद मुकाबले को ड्रॉ कराने में सफल रहे।

स्थानीय खिलाड़ी विंसेंट कीमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका के फैबियानो कारुआना को हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है। अब कारुआना के पास बराबरी लाने का मौका होगा, जिसके लिए उन्हें टाईब्रेकर की जरूरत पड़ेगी।

दूसरी ओर, नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने उज्बेकिस्तान के जाइंट किलर जावोखिर सिंदारोव को मात देकर सेमीफाइनल में कीमर के खिलाफ अपनी हार को भुला दिया। 750,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट में अब कार्लसन तीसरे स्थान के लिए प्ले-ऑफ खेलेंगे, जहां वे जीत के प्रबल दावेदार हैं अमेरिका के हिकारू नाकामुरा ने भी काले मोहरों से जीत दर्ज की। 

उन्होंने उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुस्सत्तोरोव के खिलाफ मुकाबले में बाजी पलट दी, जब स्थिति उनके पक्ष में नहीं लग रही थी। अब्दुस्सत्तोरोव ने छोटे टुकड़ों के खेल में जटिलताएं बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन इसका खामियाजा उन्हें हार के रूप में भुगतना पड़ा।