Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

Gujarat: नवसारी में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, रेड अलर्ट जारी

पिछले कुछ दिनों से गुजरात के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। गुजरात के नवसारी और खेरगाम जिलों में पिछले 24 घंटों में 150 मि. मी. और 240 मि.मी. बारिश हुई है। बुधवार के लिए नवसारी जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसकी वजह से स्कूलों को दिनभर के लिए बंद कर दिया गया है।

नवसारी और बिलिमोरा के निचले इलाकों में बारिश की वजह से पानी भर गया है। दोनों इलाकों से लगभग 150 लोगों को अस्थाई रूप से सरकारी शिविरों में भेजा गया है। पिछले चार दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से कई नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नासरी में पूर्णा नदी 21 फीट के खतरे के निशान को छू गई है।

चिखली गांव से गुजरने वाली कावेरी नदी भी उफान पर है। अंबिका और पूर्णा नदियों का स्तर भी बढ़ गया है। अंबिका और कावेरी नदियों के उफान पर होने की वजह से जिले के 75 रास्तों पर यातायात रोक दिया गया है। जिले में बाढ़ जैसी हालात को देखते हुए लोकल प्रशासन हाई अलर्ट पर है। एसडीआरएफ की टीम को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है।