Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

गुजरात बोर्ड की परीक्षा 26 फरवरी से शुरू, 15.27 लाख छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

 

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की बोर्ड परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 15.27 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा को लेकर बोर्ड और शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, राज्यभर में हजारों परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की भी व्यवस्था की गई है, ताकि नकल और अन्य अनियमितताओं को रोका जा सके।

इस वर्ष कक्षा 10वीं (एसएससी) और कक्षा 12वीं (एचएससी) साइंस, जनरल और वोकेशनल स्ट्रीम के छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाएं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आयोजित की जाएंगी और सभी छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों को परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी और दिशा-निर्देश पहले ही उपलब्ध करा दें। साथ ही विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।

शिक्षा विभाग ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या नोटिस पर ही भरोसा करें। बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। परीक्षा परिणाम निर्धारित प्रक्रिया के तहत बाद में घोषित किए जाएंगे।