Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

पुणे पोर्शे एक्सीडेंट मामला: कोर्ट ने आरोपित नाबालिग के दादा को 28 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा

Maharashtra: पुणे की कोर्ट ने पोर्शे एक्सीडेंट मामले में शामिल नाबालिग लड़के के दादा को 28 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा था कि नाबालिग के पिता और दादा ने परिवार के ड्राइवर को कैश और गिफ्ट का लालच देकर एक्सीडेंट का दोष खुद पर लेने का दबाव बनाया था। पुलिस ने परिवार के ड्राइवर को "गलत तरीके से बंधक बनाने" के आरोप में दादा को गिरफ्तार किया है।

नाबालिग के दादा और पिता विशाल अग्रवाल पर आईपीसी की धारा 365 (किसी व्यक्ति को गुप्त रूप से और गलत तरीके से कैद करने के इरादे से अपहरण करना) और 368 (गलत तरीके से छिपाना या कैद में रखना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।