उत्तर प्रदेश के अयोध्या में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। इस दौरान मंदिरों की नगरी में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जोरशोर से तैयारियां की जा रही है। सरयू नदी के किनारे और राम की पैड़ी पर घाटों की बड़े पैमाने पर सफाई की जा रही है। नदी की तलहटी से गाद हटाई जा रही है और नदी किनारों की सफाई की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को स्नान करने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए तमाम जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। महाशिवरात्रि रविवार को मनाई जाएगी।
महाशिवरात्रि के लिए अयोध्या में भव्य तैयारियां, सरयू तट और राम की पैड़ी पर सफाई अभियान तेज
You may also like
जम्मू-कश्मीर के रियासी में भीषण जंगल की आग, आग बुझाने में जुटी टीमें.
देर से पहुंचने पर NEET परीक्षा केंद्र में नहीं मिली एंट्री, मुंबई और बेंगलुरु में छात्रों का हंगामा.
जयपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात चोर 'सतपाल फौजी', 66 मामलों में है आरोपी.
गोवा अवैध खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, भारत और सिंगापुर में 1,023 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क.