Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

Telangana: किसानों को सरकार को तोहफा, एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ

तेलंगाना सरकार एक लाख रुपये तक के बकाया वाले लगभग 12 लाख किसानों का कर्ज माफ करेगी और ये राशि गुरुवार को उनके खातों में डाल दी जाएगी। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने पहले घोषणा की थी कि सरकार 15 अगस्त तक दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेगी।

तेलंगाना कांग्रेस के उपाध्यक्ष जी. निरंजन ने कहा, ''एक लाख रुपये तक के बकाया वाले किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। इससे करीब 11.50 लाख किसानों को फायदा होगा।''