Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

असम में रोंगाली बिहू त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह, हफ्ते भर चलेगा उत्सव

Assam: असम में रोंगाली बिहू उत्सव शनिवार से शुरू हो गया है। हफ्ते भर चलने वाले त्योहार का पहला दिन जानवरों को समर्पित है, और इसे 'गोरू बिहू' भी कहा जाता है। रोमगाली बिहू उत्सव असमिया कैलेंडर के अंतिम महीने, छोट महीने के आखिरी दिन से शुरू होता है।

दिन की शुरुआत जानवरों की स्किन पर काले चने और हल्दी का लेप लगाने से होती है, ताकि संक्रमण से बचा जा सके और मक्खियां दूर रहें। लोग अपने जानवरों को नदी में नहलाने के लिए ले जाते हैं। फिर उन्हें ताजी सब्जियां लौकी, बैंगन, करेला खिलाया जाता है।

इस दिन जानवरों के गले में बंधी पुरानी रस्सियों को नई रस्सियों से बदल दिया जाता है। ये उत्सव पूरे एक हफ्ते तक चलता है।