Breaking News

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 10वें दिन भी जारी     |   लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे CM योगी     |   पश्चिम बंगाल: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा आज से हो रही शुरू     |   बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया     |   बिहार, झारखंड, ओडिशा में 6 जून तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र-गुजरात में भी बरसेंगे बादल     |  

B.COM और M.COM डिग्री वाले युवाओं के लिए खुशखबरी

बीकाॅम और एमकाॅम डिग्री वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है. बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी ने लेखाकार सह आईटी सहायक पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. एप्लीकेशन प्रोसेस 15 अप्रैल 2024 से शुरू होकर 14 मई 2024 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट state.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि किस उम्र तक के अभ्यर्थी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

कुल 6570 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिसमें 4270 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 2300 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं. कैंडिडेट निर्धारित लास्ट डेट या उससे पहले तक ऑनलाइन मोड में आवेदन जमा कर सकते हैं.