Breaking News

ISI-शहजाद भट्टी मॉड्यूल पर बड़ा खुलासा, PAK से चल रहे आतंकी कॉल सेंटर का पर्दाफाश     |   रूस: मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला     |   UP कांग्रेस चीफ अजय राय आज जाएंगे अयोध्या, राम मंदिर में करेंगे दर्शन     |   खाड़ी देशों पर हमलों की वजह से तेहरान पर भरोसे में आई कमी: सऊदी अरब     |   US के साथ हुई डील से हासिल हुए होर्मुज और हिज्बुल्लाह से जुड़े अहम लक्ष्य: ईरान     |  

लग्जरी कार खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज, ऑडी इंडिया ने 7.8 लाख तक घटा दिए दाम

New Delhi: जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता ऑडी ने सोमवार को भारत में अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में 2.6 लाख रुपये से लेकर 7.8 लाख रुपये तक कटौती की घोषणा की। कंपनी ने बयान में कहा कि 'जीएसटी 2.0' लागू होने के बाद उसने अपने सभी मॉडलों की कीमतों में संशोधन किया है।

इसके तहत ग्राहकों को मॉडल के आधार पर 2.6 लाख रुपये से लेकर 7.8 लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा। नई कीमतों के तहत कंपनी की शुरुआती एसयूवी क्यू3 की कीमत 43.07 लाख रुपये से शुरू होगी, जो पहले 46.14 लाख रुपये थी।

इसी तरह शीर्ष एसयूवी क्यू8 की शुरुआती कीमत 1.18 करोड़ रुपये से घटकर 1.1 करोड़ रुपये हो जाएगी। एसयूवी क्यू5 और क्यू7 जैसे अन्य मॉडलों के साथ ही सेडान ए4 और ए6 की कीमतों में भी कमी की गई है।