Breaking News

यूबीटी बागी सांसद ने लोकसभा स्पीकर को सौंपा पत्र     |   NEET UG परीक्षा तक सर्विस पर रोक के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचा टेलीग्राम     |   योग-डे के लिए 7 दिन कोलकाता का रेड रोड बंद... शुभेंदु सरकार के आदेश को HC में चुनौती, होगी सुनवाई     |   कानपुर में बॉयफ्रेंड के कहने पर पत्नी ने किया पति पर चाकू से हमला, अस्पताल में मौत     |   दिल्ली पहुंचे यूबीटी सांसद राजाभाऊ वाजे, बोलें- मैं उद्धव के साथ हूं     |  

Goldman Sachs ने घटाया भारत पर भरोसा, शेयर बाजार रेटिंग डाउनग्रेड, GDP ग्रोथ अनुमान भी कम

नई दिल्ली: ग्लोबल निवेश बैंक Goldman Sachs ने भारतीय शेयर बाजार (इक्विटीज) की रेटिंग घटाकर “मार्केट वेट” कर दी है।

बता दे की, लगातार ऊंची ऊर्जा कीमतों और कमजोर कमाई (earnings) के चलते भारत का मैक्रोइकोनॉमिक माहौल बिगड़ रहा है। बैंक ने 2026 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान घटाकर 5.9% कर दिया है, साथ ही महंगाई (CPI) बढ़ने और चालू खाते का घाटा 2% तक जाने की आशंका जताई है। इसके अलावा, कंपनियों की कमाई के अनुमान में भी कटौती की गई है, जिससे निवेशकों का भरोसा प्रभावित हो सकता है। वही, कमजोर विदेशी निवेश, बढ़ती ब्याज दरें और तेल की ऊंची कीमतें बाजार पर दबाव डाल सकती हैं। इसी बीच NIFTY 50 का 12 महीने का टारगेट भी घटाकर 25,900 कर दिया गया है।

हालांकि, बैंक ने डिफेंसिव सेक्टर जैसे बैंकिंग, FMCG, टेलीकॉम और डिफेंस में निवेश को बेहतर बताया है, जबकि ऑटो और NBFC सेक्टर पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।