Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज     |   चंदा चोरी केस: SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज     |   भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |  

गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल बने

टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना की तरफ से बड़ा सम्मान मिला है. उन्हें टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी गई है. लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर नीरज की नियुक्ति 16 अप्रैल 2025 से लागू हो गई है.

सैन्य मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव, मेजर जनरल जीएस चौधरी के एक बयान में कहा गया है,"प्रादेशिक सेना विनियम, 1948 के पैरा -31 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति को 16 अप्रैल, 2025 से पूर्व उप मेजर नीरज चोपड़ा, पीवीएसएम, पद्म श्री, वीएसएम, गांव और डाकघर खंडरा, पानीपत, हरियाणा को सम्मानित करते हुए खुशी हो रही है.

नीरज चोपड़ा 24 जून को चेक गणराज्य के शहर ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 एथलेटिक्स मीट में भी भाग लेने के लिए तैयार हैं. चोटों के कारण पिछले दो संस्करणों से नाम वापस लेने के बाद तीसरी बार इसमें हिस्सा लेने की उम्मीद लगाए बैठे हैं.