Breaking News

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि का बयान, सीजफायर के बाद होर्मुज पर रखा पक्ष     |   भारत ने पश्चिम एशिया सीजफायर का किया स्वागत, कहा- बातचीत जरूरी     |   ईरान-US वार्ता: इस्लामाबाद में अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस से मिलेंगे ईरानी स्पीकर कलीबाफ     |   'ट्रिगर पर है हमारी उंगली', दुश्मन ने गलती की तो मिलेगा करारा जवाब     |   3 महीने के लिए 25% सस्ते हुए पार्किंग और लैंडिंग चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला     |  

मुंबई: दिवाली से पहले सोने के भाव में तेजी, फिर भी हो रही है खरीदारी

दिवाली में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी के बावजूद मुंबई में लोग सोने के गहने खरीदते दिखे। सोने की कीमत 61,500 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा है। इसके बावजूद लोग त्योहारी सीजन में सोना खरीद रहे हैं।

देश में शुभ मौकों पर सोना खरीदने की परंपरा पुरानी है। सोना कई लोगों के लिए निवेश के रूप में दोगुना फायदा देता है। ग्राहक सोना को सुरक्षित निवेश मानते हैं क्योंकि लंबे समय में सोने की कीमत स्थिर रहती है।

भारत में शादियों और दूसरे समारोहों के दौरान सोने के गहने पहनने की परंपरा है। सोने के प्रति ये चाहत की भी सोने की मांग बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है।