कमजोर हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमत 67 रुपये की गिरावट के साथ 1,00,255 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज में, अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 67 रुपये या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,00,255 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 13,515 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने पीली धातु की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेतों को बताया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.33 प्रतिशत बढ़कर 3,353.54 डॉलर प्रति औंस हो गया।