Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

सोना 458 रुपये की तेजी के साथ 1.10 लाख रुपये के पार, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

Gold Price: वैश्विक रुख में तेजी के चलते मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें 458 रुपये की तेजी के साथ 1,10,047 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। श्रम बाजार के निराशाजनक आंकड़ों के बाद अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच कीमती धातु ने नई ऊंचाइयों को छुआ।

एमसीएक्स पर, दिसंबर डिलीवरी के लिए सोना वायदा 458 रुपये या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 1,10,047 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर डिलीवरी के लिए सोना वायदा 482 रुपये या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 1,09,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर था।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा, ''फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के चलते सोना अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। पिछले शुक्रवार को अमेरिका में नौकरियों की कमजोर रिपोर्ट के कारण माना जा रहा है कि ब्याज दरों में एक और कटौती होगी।'' विदेशी बाजारों में कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना वायदा बढ़कर 3,694.75 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।