Breaking News

यौन उत्पीड़न केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा     |   केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अरुणाचल के बाढ़ प्रभावित केयी पानयोर का दौरा किया     |   FCRA बिल पर 12 अगस्त को संसद में चर्चा संभव, हमें यही बताया गया: मिजोरम सीएम     |   कोचिंग अग्निकांड केस: SC ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को अवमानना ​​का नोटिस थमाया     |   महाराष्ट्र: बॉम्बे HC का डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वतः संज्ञान, IMA को नोटिस जारी     |  

गुलाम नबी आजाद ने बताया कब तक करेगी हुकूमत

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अगर एक बार फिर बीजेपी की सरकार आती है तो उसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार होगी. बीजेपी अगर सत्ता में है तो कांग्रेस की ही वजह से है. कांग्रेस की लीडरशिप की वजह से है. जब तक कांग्रेस की अभी की लीडरशिप रहेगी तब तक बीजेपी हुकूमत करती रहेगी.

गुलाम नबी आजाद ने कहा, जहां पर मैंने स्टेट छोड़ी थी, एक बार फिर यहां पर जीरो से शुरुआत करनी होगी. उसके लिए मुझे देखना होगा कि पार्लियामेंट ज्यादा जरूरी है या फिर स्टेट में मेरी ज्यादा जरूरत है. अभी 5 दिन का दौरा मेरा चिनाब वैली में है. उसको लेकर सोचने की फुरसत अभी मिली नहीं.