Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

गाजियाबाद: इंदिरापुरम में ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला, आरोपी फरार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में दिल्ली पब्लिक स्कूल पेट्रोल पंप के सामने ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर नशे में धुत कार चालक ने हमला कर दिया। पहले तो आरोपी ने पुलिसकर्मी को गाड़ी से टक्कर मारने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह पुलिसकर्मी ने अपनी जान बचाई। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ—कुछ देर बाद आरोपी चालक दोबारा मौके पर लौटा और कार से उतरकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर ईंट से हमला कर फरार हो गया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास खड़े लोगों ने किसी तरह घायल पुलिसकर्मी की जान बचाई और उसे अस्पताल पहुंचाया।

गनीमत रही कि पुलिसकर्मी की जान बच गई। आसपास मौजूद लोगों ने हमले की पूरी घटना अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली है। अब देखना होगा कि ट्रैफिक पुलिस प्रशासन की तरफ से इस मामले में क्या कार्रवाई होती है। हाल ही में एनएच-9 पर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मौत हुई थी, और अब फिर से सामने आए इस मामले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।