Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

गाजियाबाद: 150 मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब 35 लाख रुपये

गाजियाबाद नगर जोन पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की साइबर टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 150 चोरी, स्नैचिंग और खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिए हैं। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, सीआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल के माध्यम से नगर जोन की पुलिस ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। पुलिस की सर्विलांस टीम ने तकनीकी सहयोग से मोबाइल फोनों का लोकेशन ट्रेस कर उन्हें बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को पहचान और सत्यापन के बाद सौंप दिए गए हैं।