Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग सुबह करीब साढ़े सात बजे ट्रेन (संख्या 12204) में लगी, जब ये अमृतसर से सहरसा जा रही थी। ट्रेन के एसी डिब्बे से धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल विभाग को मौके पर बुलाकर आग पर काबू पा लिया गया। प्रभावित डिब्बे के यात्रियों को बाकी डिब्बों में ट्रांसफर कर दिया गया और जल्द ही ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।