Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

एयर फेयर की ऑनलाइन बुकिंग में खेल

अगर आप कहीं यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं और हवाई यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करने जा रहे हैं तो यह जान लें कि एयर फेयर पता करने की कोशिशों के दौरान ही किराया लगातार बढ़ जाता है. दरअसल यह खेल एयरलाइंस कंपनियों का है जो एल्गोरिदम के जरिए इसे अंजाम देती हैं. यह सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है, जो सरकार उपभोक्ताओं की जेब काटने वाले एल्गोरिदम,डार्क पैटर्न और ड्रिप प्राइसिंग पर शिकंजा कसने के लिए पिछले साल लागू कर चुकी है. इसके बावजूद एयर टिकट ऑनलाइन बिक्री करने वाली एयरलाइंस कंपनियों समेत तमाम मध्यस्थ सेवा प्रदाता वेबसाइट ग्राहकों को तकनीक का उपयोग कर सरेआम ठग रही हैं.