Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

मारुति सुजुकी इंडिया के नए 'डिजायर' मॉडल को मिली फाइव स्टार रेटिंग, नितिन गडकरी ने दी बधाई

Delhi: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मारुति सुजुकी इंडिया के लोकप्रिय मॉडल ‘डिजायर’ के नए अवतार को फाइव स्टार भारत एनसीएपी रेटिंग हासिल करने पर बधाई दी है। गडकरी के मार्गदर्शन में ही 2023 में वाहनों की सुरक्षा रेटिंग निर्धारित करने की स्वदेशी प्रणाली ‘भारत एनसीएपी’ की शुरुआत हुई थी। 

इसका उद्देश्य 3.5 टन तक के मोटर वाहनों के सड़क सुरक्षा मानकों में सुधार करना है। गडकरी ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘नई डिजायर को फाइव स्टार भारत एनसीएपी रेटिंग मिलने के लिए मारुति सुजुकी इंडिया को बधाई। ये मेड-इन-इंडिया कारों के लिए एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर है।’’

मारुति ने कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर के नए अवतार को नवंबर, 2024 में कई नए बदलावों के साथ पेश किया था। गडकरी ने कहा कि लोकप्रिय मॉडलों को वाहन सुरक्षा में नए मानक स्थापित करते हुए देखना उत्साहजनक है।

इसके साथ ही कंपनी का अपने उत्पादों में छह एयरबैग समेत कई उन्नत सक्रिय एवं निष्क्रिय सुरक्षा उपायों को तेजी से अपनाना भी उत्साहजनक है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत एनसीएपी के साथ हमारा लक्ष्य वाहन सुरक्षा के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना है ताकि ग्राहक उचित निर्णय ले सकें और वाहन खरीदते समय सुरक्षा को प्राथमिकता दे सकें।’’