Breaking News

US ने ईरानी जहाज को जब्त करने से सीजफायर खतरे में, ईरान ने वार्ता से इनकार किया     |   कांग्रेस कल 29 प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, महिला आरक्षण-परिसीमन पर सरकार को घेरेगी     |   अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस के 2 सीनियर अधिकारियों को CBI ने अरेस्ट किया     |   अमेरिकी हमले में मारे गए ईरानी लेफ्टिनेंट कमांडर की 50 दिन बाद DNA टेस्टिंग से पहचान     |   हिमाचल प्रदेश: सिया मर्डर केस में आरोपी विकास पटियाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत     |  

शाहरुख खान के थप्पड़ जड़ने से लेकर हनी सिंह के वो विवाद

चेन्नई एक्सप्रेस’ का गाना ‘लुंगी डांस’ खूब फेमस हुआ. इस गाने के बाद शाहरुख हनी सिंह से बहुत प्रभावित हुए थे. वो उनके साथ और काम करना चाहते थे. कहते हैं ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में शाहरुख ने उन्हें मौका भी दिया. पर मामला बाद में गड़बड़ा गया. माना जाता है ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के ही एक इवेंट में SRK ने हनी सिंह को थप्पड़ मार दिया था. इसका कारण उनका मिसबिहेव करना बताया गया. हालांकि दोनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया.

2. हुई गिरफ़्तारी की मांग

हनी सिंह को उनके गानों के लिरिक्स की वजह से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है. पर 2013 में मामला थोड़ा गंभीर हो गया था. एक गाना आया, इसका नाम था ‘मैं हूं बलात्कारी’. इसके बाद हनी सिंह पर केस हुए. उनको गिरफ्तार करने की मांग उठी. हालांकि बाद में हनी सिंह ने इस गाने से जुड़े होने से इनकार किया. हनी कहना था कि ये उनका गाना नहीं है, किसी ने उनके नाम से जोड़कर गाने का प्रचार किया.

3. बादशाह से झगड़ा

एक जमाने के पक्के वाले साथी बादशाह और हनी सिंह के बीच मनभेद बहुत मशहूर है. दरअसल दोनों साथ में काम करते थे. पर बादशाह को लगता था कि हनी सिंह उन्हें क्रेडिट नहीं देते. ऐसी भी रिपोर्ट्स आईं कि एक इवेंट में हनी ने खुद को रॉल्स रॉयस और बादशाह को नैनो कह दिया था. फिर एक प्राइवेट पार्टी में उनके बीच हाथापाई भी हो गई. इसके बाद दोनों ने साथ में कभी काम नहीं किया.