Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

अक्षय कुमार से लेकर राजकुमार राव तक, बॉलीवुड सितारों ने दिया अपना मतदान

 महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के लिए आज वोटिंग चल रही है। मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चुनावी दौड़ में बॉलीवुड सेलेब्स भी योगदान दे रहे हैं। सबसे पहले फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार यानी की अक्षय कुमार अपना वोट डालने बूथ पर पहुंचे। इसके अलावा अन्य कई फिल्मी सितारों ने नागरिक होने की ड्यूटी पूरी करते हुए वोट डाला।

 

सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचा बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने बॉलीवुड की तरफ से वोट डालने की शुरुआत की जिसके बाद कई और एक्टर्स स्टेशन पर मतदान के लिए पहुंचे। इनमें 'मिर्जापुर' स्टार अली फजल भी शामिल हैं जो बड़े ही कूल अंदाज में बूथ पर दिखाई दिए। सेंटर से बाहर निकलते हुए हाल ही में पिता बने अली ने उंगली पर लगे इंक मार्क दिखाया।