वक्फ बोर्ड पर गठित संयुक्त संसदीय दल की चौथी बैठक शुक्रवार को हुई, जोकि करीब 9 घंटे तक चली. वफ्फ की मीटिंग में जबरदस्त हंगामा हुआ. इस मीटिंग के दौरान असदुद्दीन ओवैसी और बीजेपी के सदस्यों के बीच तीखी बहस भी हुई. समिति के सामने संस्कृति मंत्रालय के सचिव अरुणेश चावला और ASI के डीजी युद्धवीर सिंह रावत ने बिल का समर्थन करते हुए, इसे जरूरी कदम बताया.