उत्तराखंड में ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर पीएनबी सिटी गेट के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई जिससे उसमें सवार चारों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात हुआ ये हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के पिछले हिस्से में उसके नीचे जा घुसी कार में सवार लोगों के अंग इधर-उधर बिखर गए और उन्हें बाहर निकालने के लिए कार को कटर की सहायता से काटना पड़ा।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ये पता चला है कि एक गाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हुई। हरिद्वार की ओर से तेज गति से आ रही एक्सयूवी कार के सामने अचानक गाय आ गई जिसे बचाने के लिए चालक ने कार को बायीं ओर मोड़ दिया लेकिन वह बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े हरियाणा की पंजीकरण संख्या वाले ट्रक से टकरा गई और उसके नीचे घुस गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में कार सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान ऋषिकेश निवासी धीरज जायसवाल (31), हरिओम पांडेय (22), करण प्रसाद (23) और सत्यम कुमार (20) के रूप में हुई है ।
ऋषिकेश में सड़क हादसे में चार युवकों की मौत
You may also like
Dhurandhar: The Revenge ने रचा इतिहास, हिंदी वर्जन में 1000 करोड़ के पार.
गानों में गन कल्चर और अश्लील कंटेंट पर हरियाणा महिला आयोग सख्त, CM सैनी को लिखा पत्र.
Share Market: वित्तीय शेयरों में खरीदारी से बाजार में रौनक लौटी, सेंसेक्स 919 अंक उछला.
‘संत संसद 2026’: संतों ने हर संकट में देश को दिखाई राह: बालक देवाचार्य जी महाराज.