Breaking News

लैंड फॉर जॉब केस: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने से छूट दी     |   तमिलनाडु: विरुधुनगर में सत्तूर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट     |   नोएडा: कर्मचारियों का प्रदर्शन हुआ तेज, पुलिस वाहन समेत अन्य वाहनों में की तोड़फोड़     |   दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल रैकेट का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार     |   वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 14 हुई     |  

MP: जबलपुर में पुरानी रंजिश में चार लोगों की हत्या, हमलावरों की तलाश जारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सोमवार को लोगों के एक समूह ने कुछ युवकों पर धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे चार युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पाटन क्षेत्र के पुलिस उपमंडल अधिकारी लोकेश डाबर ने पीटीआई को बताया कि घटना जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर तिमारी गांव में सुबह करीब 11 बजे  बजे हुई। 

घटना के कारण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सुबह दोनों समूहों के बीच बहस हुई थी जिसके बाद हिंसा भड़क उठी। अधिकारी ने बताया कि घटना दो समूहों के बीच पुरानी रंजिश का नतीजा थी।

उन्होंने बताया कि करीब 25 से 35 साल की उम्र के युवकों के एक समूह पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला किया था। अधिकारी ने बताया कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पास के अस्पताल ले जाने के कुछ देर बाद ही एक और युवक ने दम तोड़ दिया। 

उन्होंने बताया कि घटना में एक और युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि दोषियों की गिरफ्तारी के के लिए जांच चल रही है। अधिकारी ने बताया कि गांव में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।