Breaking News

‘होर्मुज से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ईरानी हमले स्वीकार्य नहीं’, बोले US राष्ट्रपति     |   पश्चिम बंगाल: आग में 4,000 EVM जलीं, सबूत मिटाने की साजिश?, TMC का एक्स पोस्ट     |   'हम आरजी कर केस की फाइलें दोबारा खोल रहे हैं', बोले बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री     |   उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टाटा पंच, 4 लोगों की मौत     |   ‘काला हिरण’ मूवी मामले में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC में अब जून को सुनवाई     |  

कटरा की पहाड़ियों में लगी जंगल की आग पर काबू, कई दिनों से जारी था राहत अभियान

जम्मू-कश्मीर के कटरा के पास पहाड़ियों में लगी जंगल की आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। आग बुझाने के लिए अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग, वन विभाग की टीमों और स्थानीय स्वयंसेवकों ने पिछले दो-तीन दिनों से लगातार अभियान चलाया। वन निरीक्षक अरुण शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पाने के बावजूद यह कई बार दोबारा भड़क गई थी। उन्होंने कहा कि बुधवार को भी आग बुझा दी गई थी, लेकिन रात के दौरान फिर से आग लग गई, जिसके बाद टीमों ने रातभर अभियान चलाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

अरुण शर्मा के अनुसार, वर्तमान में तीन से चार टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात हैं और पूरी क्षमता के साथ आग बुझाने के प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 2-3 दिनों से लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है। उन्होंने बताया, "कल भी आग लगी थी, जिसे शाम तक बुझा दिया गया था, लेकिन रात में आग फिर से भड़क गई। हमने रात में दोबारा उस पर काबू पाया। फिलहाल आग काफी हद तक नियंत्रण में है और जल्द ही पूरी तरह बुझा दी जाएगी।" अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आग को पूरी तरह नियंत्रित करने के लिए अभियान जारी है। मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।