उत्तराखंड के सल्ट में आगामी फायर सीजन की तैयारियों के बीच वन विभाग विवादों में घिर गया है। वन पंचायत सरपंच संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनानंद शर्मा ने प्रेस वार्ता कर विभाग पर वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। शर्मा का कहना है कि सरकार द्वारा वनाग्नि की रोकथाम के लिए आवंटित धनराशि का विवरण न तो जनता को दिया जा रहा है और न ही सरपंचों को। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पैसा जमीन पर काम करने वाले कर्मचारियों के बजाय अधिकारियों की जेबों में जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि बजट का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए ताकि जंगलों को आग से बचाने में पारदर्शिता बनी रहे।
वन विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप, फायर सीजन के बजट पर बवाल
You may also like
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड, 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा.
सूर्या मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, गाजियाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन.
भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश, लोगों को मिली राहत.
भारतीय सर्जन ने चीन से की हैदराबाद के अस्पताल में सर्जरी, रोबोटिक टेली-सर्जनी की शानदार मिसाल.