विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को नई दिल्ली में मोल्दोवा के दूतावास का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान मोल्दोवन के विदेश मंत्री मिहेल पोपसोई भी मौजूद थे।
विदेश मंत्रालय की तरफ से अक्टूबर 2023 को जारी बयान के अनुसार, भारत ने 28 दिसंबर, 1991 को मोल्दोवा को मान्यता दी और 20 मार्च, 1992 को राजनयिक संबंध बनाए।
उद्घाटन समारोह में जयशंकर ने कहा, "मेरा मानना है कि इस दूतावास की स्थापना एक नया अध्याय है, जो हमारी साझेदारी को आगे बढ़ाएगी। जैसा कि हम इसके उद्घाटन का जश्न मनाते हैं, आइए हम उस दुनिया के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखें। मुझे विश्वास है ये दूतावास दोस्ती का प्रतीक बनेगा। मैं आशा करता हूं कि आने वाले भविष्य में हम मालदोवा में एक भारतीय दूतावास देखेंगे।"
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में मोल्दोवा दूतावास का उद्घाटन किया
You may also like
बदरी-केदार में दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मिलेगी दर्शन में प्राथमिकता, BKTC का बड़ा फैसला.
दिल्ली में 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, पुलिस को बताए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी.
तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित की फिल्म मां बहन 4 जून को Netflix पर होगी रिलीज.
CM रेखा गुप्ता ने दिवंगत NDMC कर्मचारियों के परिजनों को सौंपे नियुक्ति पत्र.