Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

मथुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों ने किया सुसाइड, दूध में मिलाया जहर

मथुरा के महावन थाना क्षेत्र स्थित खप्परपुर गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, यहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने कथित तौर पर जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली हैं। सोमवार रात परिवार ने दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर सेवन किया था। मंगलवार सुबह जब घर में काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई, तब पड़ोसियों ने संदेह होने पर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और ग्रामीणों सहित परिजनों से पूछताछ जारी है। हालांकि आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की सटीक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। क्षेत्र में इस घटना से मातम और सनसनी का माहौल है।