Breaking News

ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   आंध्र प्रदेश: डिप्टी सीएम पवन कल्याण का मुंबई में ऑपरेशन: दाहिने कंधे की साढ़े 3 घंटे चली सर्जरी     |   फ्रांस में लॉरेंस विश्नोई गैंग का एक गैंगस्टर गिरफ्तार     |  

गुजरात के कच्छ जिले में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत, 23 घायल

गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार को एक निजी बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर करीब एक बजे केरा गांव के पास राजमार्ग पर हुई और घायलों को भुज के एक अस्पताल में ले जाया गया। 

कच्छ पश्चिम के पुलिस अधीक्षक विकास सुंदा ने कहा, “मुंद्रा से भुज आ रहे एक ट्रक और निजी बस के बीच टक्कर हो गई। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कुल पांच लोगों की मौत हुई है।” 

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में 23 लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज भुज के जेके सामान्य अस्पताल में चल रहा है। जिला कलेक्टर अमित अरोड़ा ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों वाहनों में भिड़ंत हुई या एक ने दूसरे को टक्कर मारी।