Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

पहले असर, फिर एक्शन… चंपई सोरेन को लेकर क्या है बीजेपी की रणनीति?

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का अगला सियासी कदम क्या होगा इसे लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हुई है. पिछले दो दिन से चंपई दिल्ली में थे, आज रांची के लिए रवाना हो जाएंगे. दिल्ली में रहने के बाद चंपई किसी नेता से नहीं मिले, लेकिन उनका बीजेपी में जाना तय माना जा रहा है. चंपई को लेकर बीजेपी अपनी रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है. बीजेपी उनके आने के बाद होने वाले फायदे के साथ-साथ नुकसान का भी आकलन कर रही है.