Breaking News

बहरीन ने ईरान के हवाई हमलों को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम किया     |   जून में भारत का निर्यात 15.5 फीसदी बढ़ा, व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हुआ     |   SC का हरियाणा सरकार को नोटिस, पार्श्वनाथ एक्सोटिका प्रोजेक्ट स्कैम पर जवाब मांगा     |   दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना किया     |   दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना किया     |  

दिल्ली में लॉन्च हुई पहली CNG बजाज फ्रीडम बाइक, कीमत इतने रुपये से शुरु

दुनिया की पहली सीएनजी सिलेंडर-इंटीग्रेटेड बाइक बजाज फ्रीडम 125 अब दिल्ली-एनसीआर में भी बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। आप दिल्ली के साथ ही नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत दिल्ली से सटे इलाकों में बजाज ऑटो शोरूम पर अपने लिए बजाज की इस सीएनजी बाइक को खरीद सकते हैं। 5 जुलाई को लॉन्च होने के बाद पहली फ्रीडम 125 बाइक 16 जुलाई को पुणे में डिलीवर की गई थी और इसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में इसकी बिक्री शुरू हुई।

बजाज ऑटो ने कुछ दिनों पहले घोषणा की थी कि वह देश की आजादी के 77 साल पूरे होने के मौके पर आगामी 15 अगस्त तक देश के 77 शहरों में फ्रीडम 125 की बिक्री शुरू कर देगी। आपको बता दें कि बजाज फ्रीडम 125 एनजी 04 के कुल 3 वेरिएंट हैं, जिनमें डिस्क एलईडी वेरिएंट की प्राइस 1.10 लाख रुपये, ड्रम एलईडी वेरिएंट की प्राइस 1.05 लाख रुपये और ड्रम वेरिएंट की कीमत 94,995 रुपये है। ये सभी एक्स शोरूम प्राइस हैं इसमें फुली LED हेडलाइट और टेललाइट के साथ-साथ हैलोजन इंडिकेटर्स दिए गए हैं. इसमें एक मोनोक्रोम LCD डिस्प्ले के साथ इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है. 

बजाज ने फ्यूल टैंक पर एक कॉमन फ्लैप दिया है, जिसे ओपन कर आप पेट्रोल और CNG दोनों रिफिल करवा सकते हैं. बजाज फ्रीडम में लगाए गए सीएनजी टैंक को PESO (पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन) से आधिकारिक सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है, जो सरकारी सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करता है.