Breaking News

TMC को दबाने की कोशिश हो रही है: अभिषेक बनर्जी     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के तहत फ्रांस के लिए रवाना हुए     |   दिल्ली के विद्युत उपभोक्ताओं को झटका, महंगी हो सकती है बिजली     |   TMC विधायक कुणाल घोष को CID ने भेजा नोटिस     |   असम के जोरहाट में वायुसेना का विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान लगी आग     |  

हरियाणा के नूंह में पुलिस की टीम पर फायरिंग, 13 आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के नूंह जिले के इंदाना गांव में पुलिस छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने पथराव और हवाई फायरिंग की. पुलिस ने हालात काबू में कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, भीड़ ने न केवल पथराव किया बल्कि हवा में गोलियां भी चलाईं. अचानक हालात बिगड़ने पर पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त बल बुलाया. इस कार्रवाई के बाद गांव में तनाव फैल गया. पुलिस ने बताया कि पथराव और गोलीबारी के बाद हालात काबू में लाने के लिए लगातार गश्त बढ़ाई गई है.

पुलिस ने बाद में कार्रवाई करते हुए शौकीन, यूनुस, जावेद, नासिर, हाफिज, रिहान, मुश्ताक, अजहारुद्दीन, यूसुफ, वाजिद, नाइमा, शाहीना और नजमा को गिरफ्तार किया. फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है. बिछोर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर के अनुसार पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.