Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

मुंबई: रिहायशी इमारत में आग लगी, छह लोगों की मौत, 40 घायल

मुंबई के गोरेगांव इलाके में शुक्रवार तड़के एक आवासीय इमारत में आग लगने से दो नाबालिगों सहित छह लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि गोरेगांव पश्चिम के आजाद नगर इलाके की जय भवानी इमारत में तड़के करीब तीन बजे आग लग गई।

अधिकारी ने बताया कि आग से प्रभावित लोगों को जोगेश्वरी के ट्रॉमा सेंटर और जुहू के कूपर अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो नाबालिगों और दो महिलाओं सहित छह लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि कई लोगों का दोनों अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को करीब चार घंटे का समय लगा। बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि अभियान में दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियों और अन्य अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल किया गया।