Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

साहिबाबाद की फैक्ट्री में लगी आग, फायर सर्विस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के साइट-4 में मंगलवार सुबह एक फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

आज सुबह 10:28 बजे साहिबाबाद कंट्रोल रूम को साइट-4 स्थित आइंस्टाइन फैक्ट्री, प्लॉट संख्या A-10 में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन साहिबाबाद से दो फायर टेंडर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किए गए।

मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि फैक्ट्री के अंदर आग लगी हुई थी और कर्मचारी प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। फायर सर्विस यूनिट ने तुरंत एमएफई (मिनिमम फायर इक्विपमेंट) से पम्पिंग कर आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

फैक्ट्री स्टाफ के अनुसार, एल्यूमिनियम की कटिंग के दौरान निकली चिंगारी फ्लोर पर पड़ी एल्यूमिनियम डस्ट पर गिर गई, जिससे आग भड़क गई। हालांकि, फायर कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता के चलते आग पर जल्द ही पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।