Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा की नई फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग शुरू

फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म “स्पिरिट” की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। टी-सीरीज के भूषण कुमार द्वारा निर्मित इस फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की टीम ने इंस्टाग्राम पर मुहूर्त पूजा की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में संदीप रेड्डी वंगा, प्रभास, तृप्ति डिमरी और विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे मेगास्टार चिरंजीवी नजर आए। पोस्ट में लिखा था, “शूट प्रारंभ! भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार प्रभास की ‘स्पिरिट’ की शूटिंग आज से शुरू!”

कैप्शन में आगे कहा गया, "भूषण कुमार द्वारा निर्मित और ब्लॉकबस्टर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एक शानदार शुरुआत। मुहूर्त पूजा में प्रभास, तृप्ति डिमरी, भूषण कुमार, संदीप रेड्डी वांगा, प्रणय रेड्डी वांगा और शिव चानना मौजूद रहे। मेगास्टार चिरंजीवी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। एक ऐतिहासिक सिनेमाई यात्रा अब शुरू होती है। #Spirit #OneBadHabit। "स्पिरिट" में दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज और विवेक ओबेरॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ब्लॉकबस्टर फिल्मों "अर्जुन रेड्डी", "कबीर सिंह" और "एनिमल" के लिए मशहूर संदीप रेड्डी वांगा अपने बैनर भद्रकाली पिक्चर्स के जरिए इस प्रोजेक्ट का निर्माण भी कर रहे हैं।