Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

Gujarat: साबरकांठा में बाढ़ में फंसा परिवार, कार के ऊपर चढ़कर बचाई जान

गुजरात के साबरकांठा में रविवार को नदी के बीच कार पर दंपती फंसा गया। बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से अचानक नदी का वाटर लेवल बढ़ गया। इस वजह से दंपती को अपनी  जिंदगी बचाने के लिए काफी जद्दोजद करते देखा गया।

ये घटना वाडियावियार को कडियादरा से जोड़ने वाली कोजवा रोड पर हुई। नदी के ऊपरी हिस्से में भारी बारिश की वजह से जल स्तर बढ़ गया, जिसके परिणामस्वरूप पुल पार करने की कोशिश करते समय कार बह गई।

कार 90 फीसदी पानी में डूबी हुई थी, लेकिन परिवार छत पर चढ़ने में कामयाब रहा और फिलहाल अधिकारियों से मदद का इंतजार कर रहा है। आस-पास के इलाकों से लोग बचाव की अपने लेवल पर कोशिश कर रहे हैं।